सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला 5 फुट लंबा 'धामन', जानें इस सांप को क्यों कहा जाता है 'घोड़ा पछाड़'
मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक 5 फुट लंबा ‘धामन’ सांप यानी इंडियन रैट स्नैक रेंगता हुआ मिला। इस घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। हालांकि, इस सांप से इंसानों को कोई खतरा नहीं होता।