तीन साल की उम्र से ठुमकने लगी थीं 'धक धक गर्ल', बतौर कथक नृत्यांगना नौवें साल में मिला था स्कॉलरशिप
मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। सिने लवर्स जब भी 'धक धक गर्ल' का जिक्र करते हैं तो वो मुस्कान और अनोखे नृत्य की मल्लिका माधुरी दीक्षित का चेहरा आंखों के सामने आ जाता है। दर्शकों को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाली अभिनेत्री न केवल अभिनय व खूबसूरती बल्कि डांसिंग में भी कमाल हैं। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि वह 3 साल की उम्र से ठुमकने लगी थीं और नौवें साल में उन्हें पहली बार स्कॉलरशिप भी मिला था।