बर्थडे गर्ल आरती : तीन साल की उम्र में विज्ञापन, 17 में मिस इंडिया वर्ल्डवाइड और 19 में बॉलीवुड डेब्यू
मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में कुछ नाम ऐसे होते हैं जो हमेशा के लिए लोगों के दिलों में बस जाते हैं। अभिनेत्री आरती छाबड़िया भी उन्हीं में से एक हैं। उनके चेहरे की मासूमियत और दमदार अदाकारी ने उन्हें इंडस्ट्री में अलग पहचान दिलाई। उनका फिल्मी सफर अलग था। उन्होंने न सिर्फ फिल्मों में, बल्कि म्यूजिक वीडियो और विज्ञापनों में भी अपनी अलग पहचान बनाई।