जब सायरा बानो ने दिलीप कुमार के साथ वैजयंती माला की फोटो को कैंची से काटकर कर दिया था अलग
मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। सायरा बानो हिंदी सिनेमा की वो शख्सियत हैं जिनकी लोकप्रियता 1960 और 1970 के दशक के शुरुआत में चरम पर थी। पर्दे पर उन्हें देखने को दर्शक बेताब रहते थे। सायरा की खूबसूरती ऐसी थी कि उन्हें टाइम्स की टॉप 50 खूबसूरत भारतीय महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया गया था।