'बिग बॉस 19' में रसोई से शुरू हुआ घमासान, अशनूर और मालती की तीखी नोकझोंक ने मचाया हंगामा
मुंबई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में हर दिन नए झगड़े, नई दोस्तियां और पुराने रिश्तों में दरारें देखने को मिल रही हैं। दर्शकों के लिए यह शो काफी लंबे समय से मनोरंजन का जरिया बनता आ रहा है। शो में दर्शकों को आने वाले एपिसोड में कुकिंग ड्यूटी को लेकर मालती और अशनूर के बीच जोरदार बहस और तकरार देखने को मिलेगी।