बॉलीवुड के 'शराबी' : बोतल छुई तक नहीं और शानदार एक्टिंग से लोगों को हैरात में डाला
मुंबई, 10 नवंबर (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार आए, जिन्होंने अभिनय से दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए जगह बना ली। इनमें सबसे खास और यादगार नाम है जॉनी वॉकर का। जॉनी वॉकर ने अपनी अदाकारी से न सिर्फ लोगों को हंसाया बल्कि उन्हें अपनी एक्टिंग के जादू में भी बांध लिया। उनकी फिल्मों में अक्सर शराबी का किरदार देखने को मिलता था।