ट्यूशन पढ़ाकर जीवन गुजारते थे 'अनजान', फिर ऐसे बन गए बॉलीवुड के सुपरहिट गीतों के जादूगर
मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। बनारस की गलियों में जन्मे लालजी पांडेय एक शानदार गीतकार थे। उन्हें सब 'अनजान' के नाम से जानते हैं। लालजी का करियर जितना सुपरहिट रहा, उतने ही संघर्ष भरे उनके शुरुआती दिन थे।