पवन सिंह : नीलम सिंह की मौत से लेकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी तक, नाम रहे कई विवाद
मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह का नाम केवल उनके सुपरहिट गानों और फिल्मों के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि उनके साथ जुड़े विवाद भी समय-समय पर सुर्खियों में बने रहते हैं। उनका करियर दो दशक पुराना है और इस दौरान उनकी जिंदगी में कई ऐसे पल भी आए, जब वह विवादों से घिर गए, जिन्होंने उनकी पेशेवर और निजी जिंदगी को भी प्रभावित किया।