अलविदा हीमैन : चिरंजीवी से रजनीकांत तक, साउथ एक्टर्स का छलका धर्मेंद्र के लिए दर्द
मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के ‘हीमैन’ धर्मेंद्र के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर चिरंजीवी, रजनीकांत, महेश बाबू समेत साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अन्य सितारों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।