विवियन डीसेना ने छोड़ा 'लाफ्टर शेफ्स', फिक्शन शो की तैयारियों में जुटे अभिनेता
मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। टीवी और रियलिटी शो हमेशा ही दर्शकों के लिए रोमांचक रहे हैं। हर साल नए शो आते हैं; कुछ अभिनेता रियलिटी शो के जरिए अपनी लोकप्रियता बढ़ाते हैं, तो कुछ अपने अभिनय करियर की नई दिशा खोजते हैं। ऐसे ही एक चर्चित अभिनेता हैं विवियन डीसेना, जिन्होंने अब अपने करियर के एक नए मोड़ की ओर कदम बढ़ाया है।