पीएम मोदी ने सिडनी हमले की निंदा की, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की दोहराई प्रतिबद्धता

पीएम मोदी ने सिडनी हमले की निंदा की, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की दोहराई प्रतिबद्धता

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हनुक्का का त्योहार मना रहे यहूदी समुदाय के लोगों पर आतंकी हमला हुआ, जिसमें अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस घटना पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पीड़ित परिवारों के लिए दुख जताया और आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति की प्रतिबद्धता दोहराई।

महाराष्ट्र : पीएम कुसुम योजना से खुशहाल हुए किसान, समय पर मिल रहा फसलों को पानी

December 14, 2025 9:07 PM

अहमदनगर, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान यानी पीएम कुसुम योजना किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना के माध्यम से किसानों को सस्ती और निरंतर ऊर्जा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनकी खेती आसान और लाभकारी बन रही है।

गॉन विद द विंड: प्रीमियर ने रचा था इतिहास, इसी फिल्म के लिए पहली बार अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री को मिला ऑस्कर अवॉर्ड

December 14, 2025 8:09 PM

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। 15 दिसंबर 1939 को अमेरिका के अटलांटा शहर में हॉलीवुड फिल्म "गॉन विद द विंड" का प्रीमियर उस दौर की बड़ी घटना थी। वो सिनेमा इतिहास का एक निर्णायक क्षण साबित हुआ। 'मार्गरेट मिशेल' के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन विक्टर फ्लेमिंग ने किया था और इसे उस दौर की सबसे महंगी तथा भव्य प्रस्तुतियों में गिना गया।

बाइचुंग भूटिया: भारत के फुटबॉल सुपरस्टार, जो कहलाए 'पोस्टर ब्वॉय'

December 14, 2025 9:26 PM

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। बाइचुंग भूटिया को भारत का फुटबॉल सुपरस्टार कहा जाता है, जिन्होंने सिक्किम से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया। उन्होंने बतौर कप्तान भारतीय फुटबॉल टीम को सक्रियता दी। संन्यास के बाद भी यह दिग्गज फुटबॉल के विकास में सक्रिय है।

December 13, 2025 11:50 PM

संसद हमले की 24वीं बरसी पर इन नेताओं ने किया शहीदों को नमन!

तारीख- 13 दिसंबर 2001, भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में दर्ज एक ऐसा दिन, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता। यह वही दिन था, जब आतंकवादियों ने भारत की संप्रभुता और लोकतंत्र के सबसे बड़े प्रतीक, भारतीय संसद पर हमला करने का दुस्साहस किया था। संसद पर हुए उस आतंकी हमले की आज 24वीं बरसी है। ऐसे में पूरा देश उन वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक नमन कर रहा है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना आतंकियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया और लोकतंत्र के मंदिर की रक्षा की।#ParliamentAttack #HeroesOfIndia #DemocracyDefenders #TributeToMartyrs #NeverForget2001