सोने-चांदी में भारी गिरावट से खरीदारों की हुई चांदी, ज्वैलर्स बोले- शादी के सीजन में खरीदारी का 'गोल्डन चांस'
राजकोट/नई दिल्ली, 20 नवंबर (आईएएनएस)। पिछले कुछ महीनों में सोने और चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट ने ज्वेलरी बाजार में खरीदारों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। खासकर शादी-विवाह के सीजन से पहले सोने के दाम करीब 50,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक टूटने से ग्राहक खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। ज्वैलर्स का कहना है कि मौजूदा स्तर लंबे समय बाद खरीदारों को मिला एक बड़ा अवसर है।