भारत-अफ्रीका के रिश्तों को ऐतिहासिक एकजुटता के नजरिए से देखना काफी नहीं, भविष्य को चाहिए बड़े लक्ष्य : जयशंकर
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। इथियोपिया के अडवा विजय स्मारक संग्रहालय से विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत-अफ्रीका साझेदारी को वैश्विक दक्षिण की साझा विरासत बताया। उन्होंने अदीस अबाबा में संबोधन के दौरान कहा कि भारत और अफ्रीका के रिश्तों को सिर्फ ऐतिहासिक एकजुटता के नजरिए से देखना अब काफी नहीं है। हमारे आसपास की दुनिया भी बहुत बदल गई है। इसलिए, हमारे रिश्तों को भी समय के साथ बदलना और आगे बढ़ना चाहिए।