यादों में रेशमा: दो मुल्कों के दिलों को जोड़ने वाली आवाज, 'लंबी जुदाई' ने बना दिया अमर
November 2, 2026 11:28 AM
नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। संगीत की कोई सरहद नहीं होती और न ही सुर किसी एक देश के होकर रह जाते हैं। कुछ आवाजें ऐसी होती हैं, जो सीधे लोगों के दिल में उतर जाती हैं। पाकिस्तानी लोक गायिका रेशमा भी ऐसी ही एक आवाज की मालकिन थीं। उनकी रूहानी आवाज में मिट्टी की खुशबू, दर्द और एक अलग ही कशिश थी। उन्होंने भले ही अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में बिताया, लेकिन भारत में भी उन्हें उतना ही प्यार मिला। साल 1983 में आई फिल्म 'हीरो' का सदाबहार गाना 'लंबी जुदाई' उनकी पहचान बन गया। आज भी जब यह गाना बजता है तो सुनने वालों की आंखें नम हो जाती हैं।