पंजाब विश्वविद्यालय में रिसर्च एसोसिएट सहित कई पदों पर नौकरी का चांस, 6 नवंबर को वॉक-इन इंटरव्यू
चंडीगढ़, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े उन लोगों के लिए एक विशेष अवसर सामने आया है, जो अभी रोजगार की तलाश में हैं। पंजाब विश्वविद्यालय ने अल्पकालिक शोध कर्मचारियों के विभिन्न 8 पदों पर भर्ती क्लाइमेट कम्पैटिबल ग्रोथ प्रोजेक्ट (सीसीजी) और सेंटर फॉर ग्लोबल इक्वेलिटी, कैम्ब्रिज, यू.के. द्वारा वित्तपोषित परियोजनाओं के लिए निकाली है।