सनातननगर में प्रदर्शनकारियों ने जलाईं ओवैसी की तस्वीरें, नीलिमा से बिना शर्त माफी की मांग
हैदराबाद, 20 नवंबर (आईएएनएस)। एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ सनातनगर में चल रहा विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को दूसरे दिन में प्रवेश कर गया। प्रदर्शन में लोगों की संख्या बढ़ गई है और मांग और भी जोर पकड़ रही है।