गोवा का ऐतिहासिक महालक्ष्मी मंदिर: जहां एक नहीं, बल्कि मां की दो मूर्तियां विराजमान हैं
गोवा, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भारत में कई ऐसे प्राचीन मंदिर हैं, जिनका इतिहास सदियों पुराना है और जिनसे जुड़ी कहानियां आज भी लोगों को हैरान कर देती हैं। ऐसा ही एक मंदिर गोवा के पोंडा के पास बंदोरा (बांदोडे) में स्थित मां महालक्ष्मी का मंदिर है। यह मंदिर अपनी खूबसूरत बनावट, धार्मिक मान्यताओं और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है, लेकिन इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां मां महालक्ष्मी की एक नहीं, बल्कि दो मूर्तियां विराजमान हैं। इसके पीछे की कहानी भी बेहद दिलचस्प है।