देवी-देवताओं की तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करना पाप, विपक्षी नेताओं को इससे बचना चाहिएः इंद्रेश कुमार
लखनऊ, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने रविवार को पोस्टरों में विपक्षी नेताओं को देवी-देवताओं के रूप में दिखाए जाने पर आपत्ति जताई और इसे अपराध करार दिया। इसके साथ ही जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पथ संचलन को अच्छी शुरुआत बताया।