अंडरकवर स्टिंग ऑपरेशन : 'रिजीम चेंज' की बहस के बीच चौंकाने वाले खुलासे, बांग्लादेश जैसे आंदोलन की भी 'इच्छा'
नोएडा, 3 नवंबर (आईएएनएस)। देशभर में रिजीम चेंज यानी सत्ता परिवर्तन को लेकर छिड़ी बहस के बीच 'टाइम्स नाउ नवभारत' के अंडरकवर स्टिंग ऑपरेशन में कई खुलासे हुए हैं। स्टिंग ऑपरेशन में सामने आई बातचीत में यह संकेत मिले हैं कि कुछ लोग वोट के जरिए लोकतांत्रिक बदलाव के बजाय अन्य तरीकों से सत्ता परिवर्तन के मौके की तलाश में हैं।