नवरात्रि पर गुजरात के श्रीमद राजचंद्र आश्रम पहुंचे गौतम अदाणी, कहा-  'समाज सेवा ही जीवन का मार्गदर्शक सिद्धांत'

नवरात्रि पर गुजरात के श्रीमद राजचंद्र आश्रम पहुंचे गौतम अदाणी, कहा- 'समाज सेवा ही जीवन का मार्गदर्शक सिद्धांत'

अहमदाबाद, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी और अदाणी फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. प्रीति अदाणी ने रविवार को नवरात्रि के अवसर पर दक्षिण गुजरात में श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर (एसआरएमडी) का दौरा किया और पूज्य गुरुदेवश्री राकेशजी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान, गौतम अदाणी ने कहा कि समाज की सेवा उनके जीवन का एक मार्गदर्शक सिद्धांत है।

जब फैज और साहिर के दौर में चमके थे मजाज लखनवी, जिनकी तस्वीरें तकिए के नीचे रखती थीं लड़कियां

October 18, 2026 5:12 PM

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। "सर शार-ए-निगाह-ऐ-नरिगस हूं, पाबस्ता-ए-गेसू-ऐ सुंबुल हूं। ये मेरा चमन है मेरा चमन, मैं अपने चमन का बुलबुल हूं।" शेर-ओ-अदब की महफिल में गजलों-नज्मों की जब बात छिड़ती है तो उस शायर का नाम छूट नहीं सकता, जिनकी शायरी आज भी लाखों लोगों के दिलों पर राज करती है। उनकी शोहरत का आलम यह था कि उनकी तस्वीरें लखनऊ और अलीगढ़ के लड़कियों के हॉस्टल में तकियों के नीचे मिलती थी। यह उर्दू शायरी का वह दौर था, जब शायर इश्क की दुनिया में सपनों के राजकुमार जैसी हैसियत रखते थे।

लाल किले की रामलीला में परफॉर्म कर भावुक हुए टेरेंस लुईस, बोले- 'जगदंबे रानी' पर दर्शकों का प्यार दिल छू गया

October 18, 2026 6:01 PM

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। कोरियोग्राफर और एक्टर टेरेंस लुईस ने दिल्ली के लाल किले में 103 साल पुरानी श्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला में भक्ति गीत 'जगदंबे रानी' पर परफॉर्म किया। इस मौके पर उनके साथ सिंगर-कंपोजर जोड़ी अमोल-अभिषेक भी मौजूद रही। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ स्टेज शेयर करना टेरेंस के लिए यादगार रहा।

प्लिमर-ग्रीन के अर्धशतक पर भारी पड़ी पेरी की आतिशी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया

October 18, 2026 5:42 PM

सिडनी, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया। नॉर्थ सिडनी ओवल के मैदान पर न्यूजीलैंड से मिले 163 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 18.5 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल किया।

August 8, 2026 10:02 AM

बंटी यादव हत्याकांड पर Tejashwi Yadav का बड़ा कदम, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान

पटना, बिहार: कारोबारी बंटी यादव की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाने के कारण बंटी यादव की हत्या की गई। हमने उनके परिवार को भरोसा दिलाया है कि न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े रहेंगे। बंटी यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसलिए हमने उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है और उनकी पत्नी को एक चेक भी सौंपा है।#BuntyYadav #BuntyYadavMurderCase #TejashwiYadav #Bihar #Patna #BiharNews #MurderCase #JusticeForBuntyYadav #RJD