देव दीपावली पर गंगा में लागू होगा लेन सिस्टम, सुरक्षा में तैनात रहेंगी एनडीआरएफ की नौ टीमें
वाराणसी, 22 नवंबर (आईएएनएस)। देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 24 नवंबर को आयोजित होने वाले देव दीपावली पर्व के दौरान गंगा में नावों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए लेन मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जाएगा।