डीएसएसएसबी भर्ती 2026: जूनियर इंजीनियर सहित 1260 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 12 नवंबर को खुलेगा आवेदन पोर्टल
नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, डीएसएसएसबी ने संयुक्त परीक्षा, 2026 के तहत विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर सहित कुल 1,260 पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है।