सुप्रीम कोर्ट में 130 जूनियर कोर्ट अटेंडेंट पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका, 4 नवंबर को खुलेगा आवेदन पोर्टल
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के सर्वोच्च न्यायालय में नौकरी करना युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (एससीआई) ने सीधी भर्ती अभियान के तहत जूनियर कोर्ट अटेंडेंट (ग्रुप 'सी' नॉन-क्लेरिकल) के संभावित 130 रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।