योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

लखनऊ, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में पशुपालन को रोजगार और किसानों की आय बढ़ाने का जरिया बनाने से लेकर शिक्षा क्षेत्र के कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने तक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में पेश किए गए सभी 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी, पशुओं के बीमा में सरकारी सहायता, नावों और स्टीमर के संचालन के लिए नियमावली, कंपनियों के विलय-विभाजन की प्रक्रिया आसान बनाने और मैनपुरी में सैनिक स्कूल के विस्तार के लिए जमीन उपलब्ध कराने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं।

'प्रधानमंत्री आवास योजना ने पक्के घरों का सपना किया साकार', लाभार्थियों ने जताया आभार

October 27, 2026 2:49 PM

जम्मू, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की लाभकारी प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के पक्के मकान पाने के सपनों को साकार कर रही है। जम्मू में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रहने वाले ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

October 27, 2026 3:00 PM

मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता और नेता रवि किशन की आने वाली भक्ति पर आधारित फिल्म का नाम 'मेरा यार बजरंगी- दोस्ती हो तो ऐसी' रखा गया है। फिल्म अगले साल दीपावली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मंगलवार को महावीर जैन फिल्म्स ने फिल्म के टाइटल और रिलीज डेट का ऐलान किया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट से पहले ट्रेनिंग के दौरान चोटिल हुए मुशफिकुर रहीम: रिपोर्ट

October 27, 2026 3:02 PM

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पहले बांग्लादेश को झटका लगा है। अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को चोट लगने की खबर है।

August 8, 2026 10:02 AM

बंटी यादव हत्याकांड पर Tejashwi Yadav का बड़ा कदम, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान

पटना, बिहार: कारोबारी बंटी यादव की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाने के कारण बंटी यादव की हत्या की गई। हमने उनके परिवार को भरोसा दिलाया है कि न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े रहेंगे। बंटी यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसलिए हमने उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है और उनकी पत्नी को एक चेक भी सौंपा है।#BuntyYadav #BuntyYadavMurderCase #TejashwiYadav #Bihar #Patna #BiharNews #MurderCase #JusticeForBuntyYadav #RJD