पीएम मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण के एक नए युग का प्रारंभ हुआ : शिवराज सिंह चौहान
नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को नई चेतना 5.0 का शुभारंभ किया और महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की पहल को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण के एक नए युग का प्रारंभ हुआ है।