मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से बदली जिंदगी, लाभार्थियों ने जताया आभार
बुरहानपुर, 9 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना आमजन के लिए एक मजबूत सहारा बनकर उभरी है। इस योजना का लाभ उठा रहे कई परिवारों ने इसे अपनी आर्थिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण आधार बताया है। खासतौर पर मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए यह योजना किसी राहत से कम नहीं है। योजना की लाभार्थी दीपिका सोनी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह बीमा योजना बेहद किफायती प्रीमियम पर दुर्घटना बीमा सुरक्षा प्रदान करती है।