12 सालों से कभी कोई सहानुभूति नहीं ली : जिग्ना वोरा
मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। 'बिग बॉस 17' से एविक्ट हुईं कंटेस्टेंट और पूर्व पत्रकार जिग्ना वोरा ने कहा है कि उन्होंने सहानुभूति हासिल करने के लिए कभी भी अपने अतीत के बारे में बात नहीं की। पिछले 12 सालों में उन्हें इसकी कभी जरूरत नहीं पड़ी और कभी भी नहीं पड़ेगी।