कैनेडियन ओपन: राफेल जोडार ने आर्थर फिल्स को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

IANS | August 12, 2026 9:58 AM

मॉन्ट्रियल, 12 अगस्त (आईएएनएस)। राफेल जोडार ने कैनेडियन ओपन में आर्थर फिल्स को 7-6 (5), 6-3 से हराकर अपने पहले एटीपी मास्टर्स 1000 सेमीफाइनल में जगह बनाई। 19 साल के स्पेन के जोडार 2018 के बाद से कैनेडियन ओपन में पुरुषों के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले टीनेजर बन गए।

वर्ल्ड टेनिस अंडर-14 जूनियर टीम फाइनल्स में सृष्टि का संघर्ष बेकार, भारत को मिली हार

IANS | August 4, 2026 11:25 PM

बेंगलुरु, 4 अगस्त (आईएएनएस)। वर्ल्ड टेनिस अंडर-14 जूनियर टीम फाइनल में कर्नाटक की सृष्टि किरण ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार दूसरा सिंगल्स मैच जीता, लेकिन भारत को चेकिया के प्रोस्टेजॉव में ग्रुप 4 राउंड रॉबिन स्टेज में इटली के खिलाफ 1-2 से करीबी हार का सामना करना पड़ा।

विंबलडन 2026: गुओ हान्यू और क्रिस्टीना म्लादेनोविक ने जीता महिला युगल का खिताब

IANS | July 12, 2026 8:28 PM

लंदन, 12 जुलाई (आईएएनएस)। चीन की गुओ हान्यू और फ्रांस की क्रिस्टीना म्लादेनोविक की जोड़ी ने रविवार को विंबलडन 2026 महिला युगल का खिताब जीत लिया। फाइनल में दसवीं वरीयता प्राप्त इस जोड़ी ने दूसरी वरीयता प्राप्त कनाडा की गैब्रिएला डाब्रोव्स्की और ब्राजील की लुइसा स्टेफनी को सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से हराया। हान्यू और क्रिस्टीना का साथ खेलते हुए यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है।

विंबलडन: लिंडा नोस्कोवा ने मुचोवा को हराकर अपना पहला 'विमेंस सिंगल्स' खिताब जीता

IANS | July 11, 2026 11:53 PM

लंदन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। सेंटर कोर्ट पर खेले गए रोमांचक 'ऑल-चेक' फाइनल में शनिवार को नौवीं वरीयता प्राप्त लिंडा नोस्कोवा ने हमवतन कैरोलिना मुचोवा को 6-2, 5-7, 6-3 से हराकर अपना पहला विंबलडन विमेंस सिंगल्स खिताब जीता।

विंबलडन: पैटन-हेलियोवारा ने 'मेंस डबल्स' खिताब के साथ इतिहास रचा

IANS | July 11, 2026 10:10 PM

लंदन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। विंबलडन 2026 के फाइनल में फिनलैंड के हैरी हेलियोवारा के साथ मिलकर हेनरी पैटन ने 'मेंस डबल्स' खिताब अपने नाम किया। इस एंग्लो-फिनिश जोड़ी ने शनिवार को लंदन में अल साल्वाडोर के मार्सेलो अरेवालो और क्रोएशिया के मेट पाविक ​​को 7-6(4), 7-6(3) से शिकस्त दी। इसी के साथ पैटन 'ओपन एरा' में 2 विंबलडन मेंस डबल्स टाइटल जीतने वाले पहले ब्रिटिश पुरुष बन गए।

विंबलडन 2026: सिनर ने सेमीफाइनल में जोकोविच को हराया, फाइनल में ज्वेरेव से मुकाबला

IANS | July 10, 2026 11:41 PM

लंदन, 10 जुलाई (आईएएनएस)। विंबलडन 2026 के पुरुष एकल के दूसरे सेमीफाइनल में इटली के जैनिक सिनर ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर पुरुष एकल के फाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में सिनर ने जोकोविच को सीधे सेटों में 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर लगातार दूसरे विंबलडन फाइनल में जगह बनाई।

विंबलडन 2026: अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने आर्थर फेरी को हराकर फाइनल में जगह बनाई

IANS | July 10, 2026 9:49 PM

लंदन, 10 जुलाई (आईएएनएस)। अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने विंबलडन 2026 के पुरुष एकल के फाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में मुकाबले में ज्वेरेव ने आर्थर फेरी को 7-6(0), 6-2, 6-4 से हराकर पहली बार विंबलडन के फाइनल में जगह बनाई।

विंबलडन जूनियर चैंपियनशिप: अर्णव पापरकर का शानदार अभियान समाप्त, क्वार्टर फाइनल में हारे

IANS | July 9, 2026 8:23 PM

लंदन, 9 जुलाई (आईएएनएस)। विंबलडन जूनियर चैंपियनशिप 2026 में अर्णव पापरकर का शानदार सफर समाप्त हो गया। अर्नव को लड़कों के एकल क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के जॉर्डन ली से 2-6, 5-7 से हार का सामना करना पड़ा।

विंबलडन: 'वाइल्ड कार्ड' फेरी ने कोबोली को शिकस्त देकर उलटफेर किया, सेमीफाइनल में ज्वेरेव से होगा सामना

IANS | July 8, 2026 11:25 PM

लंदन, 8 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के आर्थर फेरी ने विंबलडन 2026 में अपना शानदार सफर जारी रखते हुए फ्रेंच ओपन 2026 के रनर-अप फ्लेवियो कोबोली को 6-4, 7-6(4), 6-0 से मात देकर पुरुषों के सेमीफाइनल में जगह बना ली। आर्थर ऐसा करने वाले इतिहास के दूसरे वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी बन गए हैं।

विंबलडन: नोस्कोवा ने पहली बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में जगह बनाई, कोस्तयुक से होगी भिड़ंत

IANS | July 8, 2026 9:19 PM

लंदन, 8 जुलाई (आईएएनएस)। विंबलडन 2026 में चेक गणराज्य की लिंडा नोस्कोवा ने बुधवार को एलिस मर्टेंस के खिलाफ 6-3, 7-5 से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जो उनका पहला ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल होगा, जहां उनके सामने यूक्रेन की मार्टा कोस्तयुक होंगी।