विंबलडन: वो खिलाड़ी, जिन्होंने 'ओपन एरा' में सर्वाधिक विमेंस सिंगल्स खिताब जीते
नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। विंबलडन की शुरुआत साल 1877 में हुई थी, जिसे टेनिस दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट माना जाता है। शुरुआत में विंबलडन में सिर्फ पुरुष खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकते थे, लेकिन साल 1884 से इसमें महिलाओं को भी शामिल किया गया।