ऑस्ट्रेलियन ओपन: ओलिविया गैडेकी और जॉन पीयर्स ने जीता मिश्रित डबल्स का खिताब

IANS | January 30, 2026 1:19 PM

मेलबर्न, 30 जनवरी (आईएएनएस)। ओलिविया गैडेकी और जॉन पीयर्स ने ऑस्ट्रेलियन ओपन मिश्रित डबल्स का खिताब जीत लिया है। शुक्रवार को रॉड लेवर एरिना में खेले गए मुकाबले में गैडेकी और पीयर्स की जोड़ी ने फ्रेंच जोड़ी क्रिस्टीना म्लादेनोविक और मैनुअल गुइनार्ड को 4-6, 6-3, 10-8 से हराकर अपने खिताब की रक्षा की।

ऑस्ट्रेलियन ओपन: स्वितोलिना को शिकस्त देकर लगातार चौथे फाइनल में सबालेंका

IANS | January 29, 2026 6:07 PM

मेलबर्न, 29 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर 1 एरिना सबालेंका ने यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना के खिलाफ 6-2, 6-3 से सीधे सेटों में जीत दर्ज की। इसी के साथ सबालेंका लगातार चौथी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंच गईं।

ऑस्ट्रेलियन ओपन: जेसिका पेगुला ने अमांडा अनिसिमोवा को हराकर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई

IANS | January 28, 2026 12:09 PM

मेलबर्न, 28 जनवरी (आईएएनएस)। जेसिका पेगुला ने पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल में पेगुला ने अमांडा अनिसिमोवा को 6-2, 7-6(1) से हराया।

ऑस्ट्रेलियन ओपन: इगा स्वियाटेक बड़ी उलटफेर का शिकार, एलेना रायबाकिना से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुईं

IANS | January 28, 2026 10:30 AM

मेलबर्न, 28 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के क्वार्टर फाइनल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने दुनिया की नंबर-2 खिलाड़ी इगा स्वियाटेक को सीधे सेटों में 7-5, 6-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। रॉड लेवर एरिना में खेले गए इस मुकाबले में रायबाकिना की ताकतवर और सटीक गेम ने स्वियाटेक की करियर ग्रैंड स्लैम जीतने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

ऑस्ट्रेलियन ओपन: कार्लोस अल्काराज ने पहली बार सेमीफाइनल में बनाई जगह, एलेक्जेंडर जेवरेव से होगा मुकाबला

IANS | January 27, 2026 7:02 PM

मेलबर्न, 27 जनवरी (आईएएनएस)। दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के क्वार्टरफाइनल में एलेक्स डी मिनौर को 7-5, 6-2, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। रॉड लेवर एरिना में खेले गए मुकाबले में अल्काराज ने मैच के हर सेट में नियंत्रण बनाए रखते हुए दमदार जीत हासिल की।

ऑस्ट्रेलियन ओपन: एलिना स्वितोलिना ने पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई

IANS | January 27, 2026 5:46 PM

मेलबर्न, 27 जनवरी (आईएएनएस)। यूक्रेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में बड़ा उलटफेर करते हुए तीसरी वरीयता प्राप्त कोको गॉफ को सीधे सेटों में हराकर पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वहीं कुल मिलाकर उनका यह चौथा ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल होगा।

ऑस्ट्रेलियन ओपन: जैनिक सिनर लगातार तीसरी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

IANS | January 26, 2026 4:22 PM

मेलबर्न, 26 जनवरी (आईएएनएस)। मौजूदा चैंपियन जैनिक सिनर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। यह लगातार तीसरा मौका है जब सिनर ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं। सोमवार को मार्गरेट कोर्ट एरिना में खेले गए चौथे राउंड के मुकाबले में सिनर ने अपने ही देश के लुसियानो डार्डेरी को 6-1, 6-3, 7-6(2) से हराया।

ऑस्ट्रेलियन ओपन: मुसेट्टी ने फ्रिट्ज को हराया, क्वार्टर फाइनल में जोकोविच के साथ होगा मुकाबला

IANS | January 26, 2026 1:40 PM

मेलबर्न, 26 जनवरी (आईएएनएस)। इटैलियन टेनिस स्टार लोरेंजो मुसेट्टी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे राउंड में नौवीं सीड अमेरिकन टेलर फ्रिट्ज को 6-2, 7-5, 6-4 से हराकर क्वार्टर-फाइनल में जगह बना ली। मुसेट्टी का ऑस्ट्रेलियन ओपन का यह पहला क्वार्टर-फाइनल है।

ऑस्ट्रेलियन ओपन: जेसिका पेगुला ने मैडिसन कीज को हराया, क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

IANS | January 26, 2026 9:54 AM

मेलबर्न, 26 जनवरी (आईएएनएस)। जेसिका पेगुला ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मैडिसन कीज को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। यह मुकाबला ऑल-अमेरिकन चौथे राउंड का था, जिसमें छठी सीड पेगुला ने अपनी हमवतन और करीबी दोस्त को एक घंटे 18 मिनट में मात दी।

ऑस्ट्रेलियन ओपन: एरिना सबालेंका का शानदार सफर जारी, म्बोको को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

IANS | January 25, 2026 10:28 AM

मेलबर्न, 25 जनवरी (आईएएनएस)। दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए विक्टोरिया म्बोको को 6-1, 7-6 (1) से हराकर लगातार चौथे साल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इस जीत के साथ सबालेंका ने लगातार 13वां ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल भी अपने नाम किया।