कतर ओपन: कार्लोस अल्काराज ने आर्थर रिंडरकनेच को हराया
दोहा, 18 फरवरी (आईएएनएस)। कार्लोस अल्काराज ने कतर ओपन की शुरुआत जीत के साथ की है। अल्काराज ने आर्थर रिंडरकनेच को 6-4, 7-6 (5) से हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की है।
दोहा, 18 फरवरी (आईएएनएस)। कार्लोस अल्काराज ने कतर ओपन की शुरुआत जीत के साथ की है। अल्काराज ने आर्थर रिंडरकनेच को 6-4, 7-6 (5) से हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की है।
नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। एटीपी दिल्ली ओपन 2026 के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। आखिरी मिनट में मुख्य ड्रॉ में जगह पक्की करने वाले 26 वर्षीय एम. सुरेशकुमार ने डीएलटीए कॉम्प्लेक्स में पुरुष एकल के पहले क्वालिफाइंग राउंड में इटली के पांचवीं वरीयता प्राप्त 19 वर्षीय लोरेंजो कार्बोनी को 4-6, 6-2, 6-3 से हराया। पहला सेट गंवाने के बाद सुरेशकुमार ने शानदार वापसी की और एक घंटा 53 मिनट तक चले मुकाबले में मैच अपने नाम किया।
नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। 16 फरवरी से डीएलटीए कॉम्प्लेक्स में शुरू हो रहे दिल्ली ओपन के लिए मेन ड्रॉ वाइल्डकार्ड की घोषणा कर दी गई है। दिल्ली लॉन टेनिस एसोसिएशन (डीएलटीए) ने करण सिंह और 18 वर्षीय मानस धमने को मेन ड्रॉ वाइल्डकार्ड प्रदान किए हैं। साथ ही दिग्विजय प्रताप सिंह को भी मेन ड्रॉ में जगह दी गई है। इसके अतिरिक्त, चार खिलाड़ियों को क्वालिफाइंग सिंगल्स वाइल्डकार्ड भी दिए गए हैं।
बेंगलुरु, 9 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय टीम को डेविस कप में शानदार सफलता मिली है। बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में दक्षिणेश्वर सुरेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया की नंबर छह टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत को 3-2 से जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारत ने सितंबर में होने वाले क्वालिफायर्स के दूसरे राउंड में जगह बना ली है, जहां आठ टीमों के डेविस कप फाइनल्स में प्रवेश के लिए मुकाबला होगा।
नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की जेन्सी कनाबर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन एशिया-पैसिफिक एलीट 14 एंड अंडर ट्रॉफी 2026 में ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है। उनकी इस सफलता पर केंद्रीय खेल मंत्री डा. मनसुख मांडविया ने बधाई दी है।
मेलबर्न, 31 जनवरी (आईएएनएस)। क्रिश्चियन हैरिसन और नील स्कुप्स्की ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के पुरुष डबल्स का खिताब जीत लिया है। शनिवार को खेले गए मुकाबले में अमेरिकी-ब्रिटिश जोड़ी ने रॉड लेवर एरिना में 1 घंटे 49 मिनट तक चले मुकाबले में घरेलू पसंदीदा जेसन कुबलर और मार्क पोलमैन्स को 7-6(4), 6-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
मेलबर्न, 31 जनवरी (आईएएनएस)। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी और 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल ‘नाइट ऑफ लेजेंड्स’ इवेंट में विशेष रूप से हिस्सा लेने के लिए शनिवार को मेलबर्न पहुंचे। यह इवेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के पुरुष एकल फाइनल के दिन आयोजित किया जाएगा। फाइनल मुकाबला 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच और वर्ल्ड नंबर 1 कार्लोस अल्काराज के बीच होना है।
मेलबर्न, 31 जनवरी (आईएएनएस)। एलिस मर्टेंस और झांग शुआई की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला डबल्स का खिताब अपने नाम कर लिया। बेल्जियम और चीन की इस अनुभवी जोड़ी ने फाइनल में एना डैनिलिना और एलेक्जेंड्रा क्रुनिक को कड़े मुकाबले में 7-6(4), 6-4 से हराया।
नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में जोकोविच ने जैनिक सिनर को 3-6, 6-3, 4-6, 4-6, 6-4 से हराया। फाइनल में जगह बनाने के बाद 38 साल के जोकोविच ने कहा कि संन्यास की खबरों ने खेल पर उनका ध्यान और बढ़ा दिया। जोकोविच रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम से एक जीत दूर हैं।
मेलबर्न, 30 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष एकल के फाइनल में जगह बना ली है। यह पहला मौका है जब अल्काराज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बनाई है। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में अल्काराज ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया।