ऑस्ट्रेलियन ओपन: भीषण गर्मी के कारण आउटडोर मैच रोके गए

IANS | January 24, 2026 12:10 PM

मेलबर्न, 24 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियन ओपन भीषण गर्मी के कारण प्रभावित है। तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बाद शनिवार को आउटडोर कोर्ट पर होने वाले मुकाबलों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया और मुख्य शोकोर्ट की छतें बंद कर दी गईं। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ऑस्ट्रेलियन ओपन: मुसेट्टी और अनिसिमोवा ने शानदार जीत के साथ चौथे राउंड में बनाई जगह

IANS | January 24, 2026 10:55 AM

मेलबर्न, 24 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियन ओपन में सातवें दिन अमांडा अनिसिमोवा और लोरेंजो मुसेट्टी ने अपने-अपने तीसरे राउंड के मैच जीतकर चौथे राउंड में प्रवेश किया।

ऑस्ट्रेलियन ओपन: कीज और पेगुला चौथे राउंड में, ऑल-अमेरिकन मुकाबले की तैयारी

IANS | January 24, 2026 10:12 AM

मेलबर्न, 24 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियन ओपन में अमेरिकी टेनिस खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिल रहा है। शनिवार को मैडिसन कीज और जेसिका पेगुला ने अपने-अपने तीसरे राउंड के मुकाबले सीधे सेटों में जीतकर चौथे राउंड में जगह बना ली। इसके साथ ही एक रोमांचक ऑल-यूएसए राउंड ऑफ 16 मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई।

ऑस्ट्रेलियन ओपन: डेनियल मेदवेदेव ने फैबियन मारोजसन को हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई

IANS | January 23, 2026 3:18 PM

मेलबर्न, 23 जनवरी (आईएएनएस)। डेनियल मेदवेदेव ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के चौथे राउंड में जगह बना ली है। तीसरे राउंड के मुकाबले में दो सेट और एक ब्रेक से पीछे चल रहे मेदवेदेव ने जबरदस्त वापसी करते हुए दुनिया के 47वें नंबर के खिलाड़ी फैबियन मारोजसन को 6-7(5), 4-6, 7-5, 6-0, 6-3 से हराया।

ऑस्ट्रेलियन ओपन: कार्लोस अल्काराज ने कोरेंटिन मौटेट को हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई

IANS | January 23, 2026 12:29 PM

मेलबर्न, 23 जनवरी (आईएएनएस)। दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के चौथे राउंड में जगह बना ली है। अपने 100वें ग्रैंड स्लैम मुकाबले में अल्काराज ने फ्रांस के कोरेंटिन मौटेट को सीधे सेटों में 6-2, 6-4, 6-1 से हराकर चौथे दौर में जगह बनाई।

ऑस्ट्रेलियन ओपन: एरिना सबालेंका ने चीनी खिलाड़ी को हराकर तीसरे राउंड में जगह बनाई

IANS | January 21, 2026 1:02 PM

मेलबर्न, 21 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व नंबर 1 एरिना सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के तीसरे दौर में जगह बना ली है। चीनी क्वालिफायर बाई झूओक्सुआन को केवल 32 मिनट में 6-3, 6-1 से हराकर सबालेंका ने तीसरे राउंड में जगह बनाई।

ऑस्ट्रेलियन ओपन: मेदवेदेव ने क्वेंटिन हेलिस को और रुबलेव ने जैमे फारिया को हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई

IANS | January 21, 2026 12:32 PM

मेलबर्न, 21 जनवरी (आईएएनएस)। रूस के स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। जॉन केन एरिना में खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में मेदवेदेव ने फ्रांस के क्वेंटिन हेलिस को 6-7(9), 6-3, 6-4, 6-2 से हराया।

ऑस्ट्रेलियन ओपन: कोको गॉफ ने कामिला राखीमोवा को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई

IANS | January 19, 2026 12:13 PM

मेलबर्न, 19 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी स्टार कोको गॉफ ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। मेलबर्न के रॉड लेवर एरिना में 1 घंटे 39 मिनट तक चले मुकाबले में गॉफ ने उज्बेकिस्तान की कामिला राखीमोवा को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराया।

ऑस्ट्रेलियन ओपन: डेनियल मेदवेदेव ने जेस्पर डी जोंग को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई

IANS | January 19, 2026 11:45 AM

मेलबर्न, 19 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व विश्व नंबर एक डेनियल मेदवेदेव ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में अपने अभियान की दमदार शुरुआत करते हुए दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया है। मेलबर्न के मार्गरेट कोर्ट एरिना में 2 घंटे 53 मिनट तक चले मुकाबले में मेदवेदेव ने नीदरलैंड्स के जेस्पर डी जोंग को 7-5, 6-2, 7-6(2) से हराया।

ऑस्ट्रेलियन ओपन: कार्लोस अल्काराज ने एडम वॉल्टन पर जीत के साथ की दमदार शुरुआत

IANS | January 18, 2026 8:10 PM

मेलबर्न, 18 जनवरी (आईएएनएस)। दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए पहले दौर में ऑस्ट्रेलिया के एडम वॉल्टन को 6-3, 7-6, 6-2 से शिकस्त दी। यह मुकाबला रविवार को मेलबर्न के प्रतिष्ठित रॉड लेवर एरिना में खेला गया।