'19 नवंबर' का वो दिन, जब 'आयरन लेडी' कर्णम मल्लेश्वरी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय खेल इतिहास में '19 नवंबर' का दिन बेहद खास रहा है। साल 1995 में इसी दिन महिला वेटलिफ्टर कर्णम मल्लेश्वरी ने चीन के ग्वांगझू में हुई विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में 113 किलोग्राम वजन उठाकर 'क्लीन एंड जर्क' में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था।