वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद हार्दिक पांड्या ने लिखा इमोशनल नोट'...बाहर होना बहुत कठिन है'
नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस) भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने टखने की चोट के कारण आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 में अपना अभियान बीच में रुकने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और कहा कि इस बात को पचाना बहुत "कठिन" है कि वह शोपीस इवेंट के शेष भाग को मिस कर देंगे।