जमशेदपुर एफसी से मिली हार के बाद नाखुश पेट्र क्रैटकी
मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में जमशेदपुर से मिली हार के बाद मुंबई सिटी के मुख्य कोच पेट्र क्रैटकी अपनी टीम के प्रदर्शन से नाखुश थे। उनका मानना है कि उनके खिलाड़ियों ने पहले हॉफ में रणनीति के अनुसार खेला और अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन, दूसरे हॉफ में कुछ ऐसी गलतियां की, जिसके कारण टीम मजबूत स्थिति में रहने के बावजूद हार गई।