देश में फुटबॉल की तकदीर संवारने के लिए एआईएफएफ करती है इन टूर्नामेंट्स का आयोजन
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है। इस खेल में जितनी दौलत और शोहरत है, उतनी किसी दूसरे खेल में नहीं है। भारत के परिप्रेक्ष्य में देखा जाए, तो ये खेल फिलहाल विकासशील अवस्था में है। भारतीय फुटबॉल अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों से बहुत दूर है, क्योंकि हमारी टीम क्वालीफाई नहीं कर पाती। बाइचुंग भूटिया और सुनील छेत्री जैसे खिलाड़ियों ने इस खेल में जान जरूर फूंकी है, लेकिन अभी भी फुटबॉल को देश में क्रिकेट और बैडमिंटन के स्तर पर आने में बहुत समय लगेगा।