फीफा विश्व कप: क्वार्टर फाइनल की 8 टीमों में 4 पूर्व चैंपियन, 4 को पहले खिताब का इंतजार

IANS | July 8, 2026 6:18 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच धीरे-धीरे अपने आखिरी सफर की ओर बढ़ रहा है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए टूर्नामेंट में कुल 104 मैच खेले जाने थे। 96 मैच खेले जा चुके हैं और 40 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। शेष 8 टीमों से 4 सेमीफाइनलिस्ट, 2 फाइनलिस्ट और फिर एक चैंपियन चुना जाना है।

माता-पिता के त्याग की वजह से कम उम्र में ही क्रिकेट को लेकर मैं गंभीर हो गया था: सैमसन

IANS | July 8, 2026 5:20 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने क्रिकेट के अपने शुरुआती समय को याद किया है। उन्होंने अपने माता-पिता के त्याग और 14 साल की कम उम्र में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और जॉन बुकानन जैसे दिग्गजों के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए ट्रायल देने को याद किया है।

टेस्ट के बाद बाबर आजम को पाकिस्तान टी20 टीम की कप्तानी भी मिल सकती है : रिपोर्ट

IANS | July 8, 2026 4:37 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान टेस्ट टीम की कप्तानी मिलने के बाद बाबर आजम टी20 टीम की कमान भी संभाल सकते हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) बाबर को फिर से देश की टी20 टीम का कप्तान बनाने पर विचार कर रहा है।

प्राइम वॉलीबॉल लीग को 'एफआईवीबी' से पहचान मिली, 30 नवंबर से शुरू होगा पांचवां सीजन

IANS | July 8, 2026 4:15 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। फेडरेशन इंटरनेशनेल डी वॉलीबॉल (एफआईवीबी) ने 30 नवंबर से शुरू होने वाले सीजन 5 से पहले प्राइम वॉलीबॉल लीग (पीवीएल) को भारत की सबसे बड़ी प्रोफेशनल वॉलीबॉल लीग के तौर पर आधिकारिक पहचान दी है। सीजन 5 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 17 अगस्त को गोवा में होगी। फ्रेंचाइजी भारत के जाने-माने वॉलीबॉल खिलाड़ियों में अपनी टीम चुनेंगी।

फीफा विश्व कप: अर्जेंटीना के खिलाफ मैच में रेफरी के फैसलों से निराश मिस्र ने फीफा से की शिकायत

IANS | July 8, 2026 3:30 PM

काहिरा, 8 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 में मंगलवार को राउंड ऑफ 16 के एक रोमांचक मुकाबले में 2 गोल से बढ़त बनाने के बावजूद मिस्र को अर्जेंटीना के खिलाफ 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद मिस्र के खिलाड़ियों ने मैच के दौरान रेफरी फ्रैंकोइस लेटेक्सियर द्वारा लिए गए कुछ फैसलों पर निराशा जताई।

आईसीसी टी20 रैंकिंग: ईशान किशन शीर्ष पर बरकरार, जैकब बेथेल ने लगाई लंबी छलांग

IANS | July 8, 2026 2:57 PM

दुबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा जारी टी20 के बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय टीम के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाजों ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

राजकुमार राव का जन्मदिन पर सौरव गांगुली को खास तोहफा, शेयर किया 'दादा' की बायोपिक का पहला पोस्टर

IANS | July 8, 2026 12:37 PM

मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के 54वें जन्मदिन पर बुधवार को नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर राजकुमार राव ने क्रिकेटर की आने वाली बायोपिक "दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी" का पहला लुक शेयर किया है।

फीफा वर्ल्ड कप: 1954 के बाद पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा स्विट्जरलैंड, कोलंबिया बाहर

IANS | July 8, 2026 7:46 AM

वैंकूवर, 8 जुलाई (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। स्विट्जरलैंड ने राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया। 1954 के बाद पहली बार स्विट्जरलैंड ने विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।

आदिल रशीद के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बने दूसरे गेंदबाज

IANS | July 8, 2026 7:44 AM

नॉर्टिंघम, 8 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत को 125 रनों से करारी शिकस्त दी। मेजबान टीम की यादगार जीत में आदिल रशीद ने भी गेंद से अहम भूमिका निभाई और दो विकेट चटकाए। रशीद ने इस मुकाबले में बड़ी उपलब्धि को भी अपने नाम कर लिया है।

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

IANS | July 8, 2026 7:41 AM

नॉर्टिंघम, 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारत को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 125 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर इंग्लैंड से मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम सिर्फ 76 रन बनाकर ऑलआउट हुई।