राहुल, जडेजा ने भारत को इंग्लैंड पर पहली पारी में बढ़त दिलाई
हैदराबाद, 26 जनवरी (आईएएनएस)। भारत ने पहली पारी में 300 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है और इस तरह इंग्लैंड पर 63 रनों की बढ़त ले ली है। राहुल (86 रन) के आउट होने के बाद भारतीय पारी को रवींद्र जडेजा और केएस भरत ने संभाला।