'देश आपके साथ खड़ा है', प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने न्यूजीलैंड टीम को दी शुभकामना
वेलिंगटन, 8 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंची है। फाइनल में न्यूजीलैंड का मुकाबला गत चैंपियन और मेजबान भारत के साथ है। मैच रविवार शाम 7 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने फाइनल मैच से पहले टीम को शुभकामना दी है।