द.अफ्रीका के खिलाफ विलियमसन पर सबकी निगाहें
टौरंगा, 1 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट से सफलतापूर्वक उबरने का भरोसा जताया है और वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ माउंट माउंगानुई में 4 फरवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए फिट हैं।