द.अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़कर विलियमसन ने टेस्ट शतकों की सूची में कोहली, ब्रैडमैन को छोड़ा पीछे
माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड), 4 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में एक खास उपलब्धि हासिल की और उन्होंने सर्वाधिक टेस्ट शतकों की सूची में क्रिकेट के दिग्गज डॉन ब्रैडमैन और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया।