बॉलीवुड और भक्ति की आवाज नरेंद्र चंचल : राज कपूर के सामने गाई थी बुल्ले शाह की 'काफिया'
मुंबई, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। नरेंद्र चंचल का नाम भारतीय संगीत की दुनिया में अपनी मधुर आवाज और भक्ति गीतों के लिए हमेशा याद रखे जाएंगे। वह न सिर्फ फिल्मों के सफल गायक थे, बल्कि मां दुर्गा के जागरणों के सबसे लोकप्रिय भजन गायकों में से एक थे। उनकी आवाज में एक खास जादू था, जो दिलों को छू जाता था।