सेना से रिटायर पर जज्बा बरकरार, पपीते की खेती कर कमा रहे लाखों रुपये

IANS | June 18, 2024 6:21 PM

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। हरियाणा के रोहतक के माडौदी गांव में सेना से रिटायर जयबीर लाखों रुपये कमा रहे हैं। जयबीर सिंह ने अपने गांव में 22 एकड़ में पपीते की खेती करनी शुरू की। एक एकड़ में पपीते की खेती में 80 से 85 हजार रुपये का खर्चा आता है, जिसमें सरकार ने 43 हजार रुपये की सब्सिडी देकर किसान की आधी परेशानी दूर कर दी।

'सिंघम अगेन' की शूटिंग के बीच रोहित शेट्टी ने दिखाई 'नए भारत के नए कश्मीर' की झलक

IANS | May 28, 2024 1:09 PM

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंघम 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से घाटी का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने नए भारत के नए कश्मीर को लेकर अपना अनुभव लोगों के साथ शेयर किया है।

नेहा शर्मा हत्याकांड में उदय सरूप को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत

IANS | May 9, 2024 9:08 PM

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मार्च 2013 में आगरा के दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की जूलॉजी लैब में पीएचडी छात्रा नेहा शर्मा (23) की हत्या के आरोपी उदय सरूप को जमानत दे दी है। इस मामले में न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने जमानत देने के लिए अभियुक्त की लंबी कारावास अवधि का हवाला दिया है।

भारत में अल्पसंख्यकों की बढ़ती आबादी तोड़ रही करदाताओं का मनोबल, जनसंख्या नीति लाने का यही सही वक्त : मनु गौड़ (आईएएनएस विशेष)

IANS | May 9, 2024 5:50 PM

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार परिषद की तरफ से एक रिपोर्ट आई है, जिसमें यह खुलासा हुआ है कि दुनिया के अधिकांश मुस्लिम बहुसंख्यक देश में मुसलमानों की आबादी बढ़ी है। वहीं, हिंदू, ईसाई और अन्य धर्म बहुल देशों में बहुसंख्यक आबादी कम हुई है।

विकसित भारत एंबेसडर : श्री श्री रविशंकर ने काशी के कायाकल्प को लेकर पीएम मोदी की तारीफ की

IANS | May 4, 2024 8:34 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित 'विकसित भारत एंबेसडर' कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने काशी के कायाकल्प को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की और कहा कि 10 साल पहले की और आज की काशी नगरी में जमीन- आसमान का फर्क है। आज यहां व्यापार बढ़ा है, सड़कें चौड़ी हुई हैं, घाट और स्वच्छ हो गए हैं। लोगों के चेहरों पर जो खुशी देखने को मिलती है उसको देखकर दिल को तसल्ली मिलती है।

सुरक्षा मामले में प्रभावी मोदी सरकार, घाटी में ऐसे लौटी अमन-चैन की बहार

IANS | May 4, 2024 6:54 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। नरेंद्र मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू -कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त कर राज्य को को दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर को मिलने वाला विशेष राज्य का दर्जा भी समाप्त हो गया। जम्मू-कश्मीर में दो अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाए गए लद्दाख और जम्मू-कश्मीर। इसके साथ ही यहां केंद्र सरकार के सारे कानून लागू हो गए।

विकसित भारत एंबेसडर: श्री श्री रविशंकर ने बताया कैसे भारत में हो रहा महिलाओं का सशक्तीकरण

IANS | May 4, 2024 2:20 PM

वाराणसी, 4 मई (आईएएनएस)। आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर दो दिन के वाराणसी दौरे पर हैं। शनिवार को वो काशी विश्वनाथ धाम के त्र्यंबकेश्वर हाल में आयोजित 'विकसित भारत एंबेसडर' कार्यक्रम में शामिल हुए।

विकसित भारत एंबेसडर : लोगों ने इस पहल की सराहना की, पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का साक्षी बनने पर गर्व महसूस किया

IANS | April 29, 2024 2:28 PM

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। विशाखापत्तनम में सोमवार को विकसित भारत एंबेसडर कार्यक्रम में छात्र, कामकाजी लोग और कुछ सेवानिवृत्त अधिकारी एकत्र हुए और सभी ने 2047 तक सरकार के 'विकसित भारत' के सपने की सराहना की।

शरीर निर्बल पर भावों में बल : गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीज ने पीएम मोदी पर अपनी कविता से कर दिया भाव विभोर

IANS | April 26, 2024 7:28 PM

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। शरीर एकदम निर्बल पड़ा है बिस्तर पर लेकिन, मन दुर्बल नहीं हुआ। कविता की पंक्तियों के जरिए आवाज ऐसी उभरती है कि कोई उस आवाज की ललकार सुन ले तो कभी नहीं माने कि यह व्यक्ति इतना बेबस है कि कई सालों से इसने कमरे के बाहर जाकर सूर्य के प्रकाश को भी अपनी खुली आंखों से नहीं निहारा है।

मिंत्रा इंडिया ने ट्रेंड इंडेक्स रिपोर्ट की जारी, ओवरसाइज्ड टी-शर्ट, को-ऑर्ड सेट की बढ़ी डिमांड

IANS | April 26, 2024 6:32 PM

बेंगलुरु, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की पसंदीदा फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टेशन डेस्टिनेशन मिंत्रा ने शुक्रवार को 'मिंत्रा ट्रेंड इंडेक्स' का पहला एडिशन लॉन्च किया, जो देश में देखे गए कुछ सबसे आउटस्टैडिंग फैशन ट्रेंड्स के बारे में बताती है।