कृषि क्षेत्र में देश को बनाया आत्मनिर्भर, एमएसपी का दिया था प्रस्ताव, कौन थे 'हरित क्रांति' के जनक
नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है। भारत की धरती पर गेहूं, चावल, कपास, फल, सब्जियां और दाल सहित प्रमुख फसलें उगाई जाती हैं।सिंचित फसल क्षेत्र 8.26 मिलियन हेक्टेयर से अधिक है, जो दुनिया में सबसे बड़ा है। यही नहीं कृषि योग्य भूमि के मामले में भी भारत 159.7 मिलियन हेक्टेयर के साथ दुनिया में दूसरे नंबर पर आता है।