टीसीएस ने कथित धर्मांतरण मामले में नासिक की कर्मचारी निदा खान को किया सस्पेंड

IANS | April 17, 2026 6:10 PM

नासिक, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने महाराष्ट्र के नासिक में सामने आए कथित धर्मांतरण से जुड़े मामले में मुख्य आरोपी के रूप में नामित कर्मचारी निदा खान को सस्पेंड कर दिया है। कंपनी द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी सामने आई है।

खाड़ी क्षेत्र में सभी भारतीय नाविक सुरक्षित, 2,262 से ज्यादा की हुई वापसी: सरकार

IANS | April 14, 2026 7:03 PM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकार ने मंगलवार को बताया कि खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटे में किसी भी भारतीय झंडे वाले जहाज से जुड़ी कोई घटना सामने नहीं आई है।

पश्चिम एशिया संकट: एस जयशंकर ने इजरायली विदेश मंत्री गिदोन सार से की बात

IANS | April 14, 2026 2:34 PM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया संघर्ष से चिंतित भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इजरायली और ऑस्ट्रेलियाई समकक्षों से फोन पर बात की। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी।

20,400 टन एलपीजी लेकर 'जग विक्रम' मंगलवार को पहुंचेगा कांडला: केंद्र

IANS | April 13, 2026 8:33 PM

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय ध्वज वाला एलपीजी जहाज 'जग विक्रम', जो शनिवार को सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुका है, मंगलवार यानी 14 अप्रैल को कांडला बंदरगाह पहुंचने वाला है। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने यह जानकारी साझा की है।

'सबका मालिक एक है', जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बताई ऑपरेशन सिंदूर से लेकर पारिवारिक मूल्यों तक नैतिकता की अहमियत

IANS | April 10, 2026 1:55 PM

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय सेना के प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपने अनुभवों और विचारों को साझा किया। इस दौरान उन्होंने सैन्य निर्णयों में नैतिकता, ऑपरेशन सिंदूर, आस्था और व्यक्तिगत जीवन के प्रभाव जैसे अहम मुद्दों पर खुलकर बात की।

वेंस की पाकिस्तान यात्रा से पहले सुरक्षा को लेकर चिंता, सालों बाद यूएस के किसी शीर्ष अधिकारी का पाक दौरा

IANS | April 10, 2026 12:51 PM

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच इस हफ्ते के अंत में पाकिस्तान में बातचीत होने वाली है। अमेरिका की तरफ से इस बैठक में शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने डेलिगेशन के साथ इस्लामाबाद पहुंच सकते हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति के इस दौरे से संबंधित सुरक्षा को लेकर काफी चिंताएं हैं। सालों के बाद अमेरिका का कोई आला अधिकारी पाकिस्तान का दौरा कर सकता है।

पश्चिम एशिया संकट के बीच फिक्की ने उद्योगों के जोखिमों को कम करने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया

IANS | April 9, 2026 7:31 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की दिग्गज इंडस्ट्री बॉडी फिक्की गुरुवार को कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण तनाव के शुरुआती संकेत सभी क्षेत्रों में दिखाई दे रहे हैं, जिसके लिए तत्काल जोखिमों को कम करने और दीर्घकालिक लचीलापन बनाने के लिए सक्रिय उपायों की आवश्यकता है।

ईरान की रणनीति सोची-समझी और काल्पनिक दुनिया में जी रहे ट्रंप, तनाव कम होने संकेत नहीं: पूर्व राजनयिक के.पी. फैबियन

IANS | April 4, 2026 6:11 PM

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर बात करते हुए कतर में भारत के पूर्व राजदूत के.पी. फैबियन ने शनिवार को कहा कि ईरान स्मार्ट शतरंज की चाल चल रहा है, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान यह दर्शाते हैं कि वह कल्पनाओं की दुनिया में जी रहे हैं।

भारत का एक और एलपीजी टैंकर ग्रीन सान्वी ने होर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक किया पार, दो और टैंकर लाइन में

IANS | April 4, 2026 3:01 PM

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारतीय ध्वज लगा एक और एलपीजी टैंकर ग्रीन सान्वी होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रूप से गुजर गया। जहाज ट्रैकिंग डाटा के अनुसार, यह इस अहम समुद्री मार्ग को सुरक्षित पार करने वाला सातवां भारतीय पोत है।

ईरान में अमेरिका के सैनिक तैनात होंगे या नहीं, ट्रंप की चुप्पी से मीडिया परेशान

IANS | April 2, 2026 11:19 AM

वॉशिंगटन, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को लेकर लगातार अपने पुराने दावों को दोहरा रहे हैं। इसे लेकर अब अमेरिकी मीडिया में भी असंतोष देखने को मिल रहा है। अपन प्राइम-टाइम भाषण में ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ लड़ाई पूरी होने वाली है, लेकिन उन्होंने रणनीति, लड़ाई को बढ़ाने और लड़ाई के अंत को लेकर जरूरी सवालों के जवाब नहीं दिए। अमेरिकी मीडिया ने ईरान को लेकर ट्रंप की रणनीति पर गहरी निराशा जाहिर की।