सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य

IANS | May 11, 2025 3:01 PM

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने रविवार को कहा कि एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य है, लेकिन हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हैं और सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण सिक्योरिटी चेक प्रक्रिया में अधिक समय लग सकता है।

पाक समर्थित आतंकवाद की कमर तोड़ने में कामयाब रहा 'ऑपरेशन सिंदूर', कई हाई प्रोफाइल आतंकी हुए ढेर

IANS | May 11, 2025 1:07 PM

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। भारतीय सेना ने अपनी शौर्य और संकल्प की मिसाल पेश करते हुए हाल ही में 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया, जिसमें पाकिस्तान में छिपे कई हाई-प्रोफाइल आतंकवादियों को मार गिराया गया। यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को स्पष्ट किया।

'जीत ऐसी ही दिखती है', रावलपिंडी से लेकर जैकोबाबाद तक भारत ने ग्यारह एयरबेस '90 मिनट' में किए तबाह

IANS | May 11, 2025 9:52 AM

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। 'ऑपरेशन सिंदूर' को सफलता के नए सोपान तक पहुंचाने का काम भारतीय सेना के संयुक्त प्रयास से संभव हुआ। एक दो नहीं बल्कि पाकिस्तान की सरजमीं पर मौजूद 11 एयरबेस को महज 90 मिनट में तबाह-ओ-बर्बाद कर दिया गया। ये सब कुछ बेहद सोची समझी रणनीति का हिस्सा था। भारत की दहाड़ दुनिया ने सुनी। बड़ी सहजता, बुद्धिमता और चपलता से सेना ने जो किया उसे भाजपा ने सैल्यूट किया है।

ऑपरेशन सिंदूर : सैन्य और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर भारत की जीत

IANS | May 10, 2025 7:50 PM

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को तड़के 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया था और इसके जवाब में पाकिस्तान की ओर से किए गए दुस्साहस को भारत ने न सिर्फ नाकाम किया, बल्कि ऐसे दुस्साहस के लिए इस्तेमाल किए जा रहे कई लॉन्चिंग पैड भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिए।

भारत ने अपनी शर्तों पर किया सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

IANS | May 10, 2025 6:21 PM

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय ने शनिवार शाम को कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच शाम पांच बजे से युद्धविराम लागू हो गया है।

भारत-पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत : अमेरिका

IANS | May 10, 2025 6:04 PM

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने दावा किया है कि भारत-पाकिस्तान पिछले तीन दिनों से जारी संघर्ष पर तत्काल पूर्ण युद्धविराम के लिए सहमत हो गए हैं। यह सहमति अमेरिका की मध्यस्थता से पूरी हुई है।

भारत की सैन्य शक्ति पाकिस्तान पर भारी, हर मोर्चे पर दुश्मन फेल

IANS | May 10, 2025 5:18 PM

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ चुका है। भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की, जिसमें किसी नागरिक और सैन्य ठिकाने को टारगेट नहीं किया गया। इसके जवाब में पाकिस्तान की ओर से लगातार भारत के सैन्य और नागरिक ठिकानों पर हमले जारी हैं। दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच तनाव पर वैश्विक चिंताएं भी बढ़ गई हैं।

उधमपुर एयर बेस को तबाह करने का पाकिस्तानी दावा निकला 'फेक'

IANS | May 10, 2025 2:25 PM

उधमपुर, 10 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के एक और दावे की पोल भारत ने खोलकर रख दी है। दुश्मन मुल्क की फेक न्यूज फैक्ट्री ने ऐसी खबर दिखाई जो पूरी तरह से झूठी और बेबुनियाद निकली। भारत ने फैक्ट चेक कर इसकी हवा निकाल दी।

उत्तर प्रदेश : बीमार बेटी का इलाज कराने अपने घर कन्नौज आया जवान ड्यूटी पर लौटा

IANS | May 9, 2025 8:28 PM

कन्नौज, 9 मई (आईएएनएस)। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। पाकिस्तान लगातार भारत से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन और मिसाइलों से हमले कर रहा है। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के कई जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इन परिस्थितियों के बीच उत्तर प्रदेश के कन्नौज के एक जवान को उसकी बटालियन ने वापस बुला लिया है। राजपूत रेजिमेंट के जवान शकील अहमद की कश्मीर में तैनाती है। वह बेटी की तबीयत खराब होने के कारण घर आए थे।

भारत ने डिफेंस और ऑफेंस कैपेबिलिटी को बढ़ाया है : पूर्व राजदूत अनिल त्रिगुनायत 

IANS | May 9, 2025 6:44 PM

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफल सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने मिसाइल और ड्रोन से भारत में हमले किए, जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम 'एस-400' ने नाकाम कर दिया। जॉर्डन, लीबिया और माल्टा के पूर्व भारतीय राजदूत अनिल त्रिगुनायत ने शुक्रवार को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम की तारीफ करते हुए कहा कि देश ने अपनी डिफेंस और ऑफेंस कैपेबिलिटी को बढ़ाया है।