सरयू में आस्था की डुबकी को और सुरक्षित बना रही सरकार
लखनऊ, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। 22 जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व अयोध्या के प्रति श्रद्धालुओं का आकर्षण बढ़ा है। पवित्र सरयू में स्नान, तर्पण, आचमन समेत विभिन्न अनुष्ठानों की पूर्ति तथा घाटों के सौंदर्यीकरण का साक्षी बनने की चाह लिए देश भर से श्रद्धालुओं का तांता सरयू के समस्त घाटों की ओर भी बढ़ रहा है।