नोएडा पुलिस ने 15 दिनों में काटे कुल 95,317 चालान, 318 वाहन सीज
नोएडा, 17 नवंबर (आईएएनएस)। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में चलाए जा रहे यातायात माह में 15 दिनों के दौरान पुलिस ने कुल 95,317 चालान काटे हैं। साथ ही पुलिस ने अभियान के तहत 318 वाहनों को भी सीज किया है। जिनमें बस-ट्रक और ऑटो की संख्या सबसे ज्यादा है।