गाजा के साथ सीमा बाड़ पर इजरायली सेेना नेे किया लगभग नियंत्रण
जेरूसलम, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)| इजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गाजा के साथ सीमा बाड़ पर 'कमोवेश' पूर्ण नियंत्रण बहाल कर लिया है, जिसे 7 अक्टूबर के अचानक हमले के बाद हमास के आतंकवादियों ने तोड़ दिया था। एक सैन्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।