दिन में सिर्फ 2 से 3 घंटे नजर आती है फ्रांस की अनोखी सड़क, चंद्रमा से है 'पैसेज डू गोइस' का कनेक्शन
नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। साइंस की दुनिया जितनी रोचक है, उतनी ही रहस्यों से भी भरी होती है। ऐसी ही रहस्य और रोचकता से भरी है फ्रांस की अनोखी सड़क, जिसे 'पैसेज डू गोइस' के नाम से जाना जाता है। यह सड़क दिन में सिर्फ दो घंटे के लिए पानी से बाहर दिखती है।